नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग का लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा में प्रथम नगर आगमन भारतीय जनता पार्टी व अनेको संगठनो के द्वारा जोर-शोर से स्वागत की, की जा रही है तैयारी l

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी के कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय भोजराज नाग का आज डौंडी राजहरा एवं लोहरा में आभार रैली के लिए आगमन हो रहा है l दल्ली राजहरा में माननीय भोजराज नाग का 12:00 बजे आगमन होगा l यह हमारे राजहरा के लिए बड़ी सौभाग्य की बात है जिसकी तैयारी भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चा विभिन्न समाजों एवं विभिन्न धार्मिक संगठनों के द्वारा बड़ी जोर शोर से की जा रही है l सांसद जी के द्वारा उन्हें विजय दिलाने पर राजहरा वासियों का आभार व्यक्त किया जाएगा एवं उनके विजय होने उपरांत राजहरा प्रथम आगमन पर राजहरा वासियों के द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा l
सर्वप्रथम मां झरन मंदिर में माननीय सांसद जी के द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी तथा आभार रैली का प्रारंभ झरन मंदिर से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनों के द्वारा की जाएगी l जहां से पुराना बाजार स्थित शहीद वीर नारायण सिंह चौक के पास पुराना बाजार संघर्ष एवं निर्माण समिति की ओर से स्वागत किया जाएगा l राजहरा परिवहन संघ की ओर से परिवहन कार्यालय के सम्मुख लड्डुओं से तौलकर कर उनका स्वागत किया जाएगा l बजरंग दल राजहरा के अध्यक्ष शशांक तिवारी ने बताया कि शीतला मंदिर ज्ञानु पेट्रोल पंप के पास माननीय सांसद महोदय का स्वागत बजरंग दल के द्वारा उन्हें श्रीफल से तौलकर किया जाएगा l राजहरा व्यापारी संघ के द्वारा गुप्ता चौक पर स्थित बजरंगबली मंदिर का समीप उन्हें लड्डुओं से तौला जाएगा l बस स्टेशन स्थित शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक के पास श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा सांसद महोदय का स्वागत किया जाएगा l
इस तरह दल्ली राजहरा के विभिन्न संगठनो विभिन्न समाजों के द्वारा भी स्वागत की तैयारी की जा रही है l
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि उन्होंने बालोद के आभार रैली में हमारा आमंत्रण स्वीकार किया यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है l दल्ली राजहरा की जनता की बहु प्रतीक्षित मांगे जो है l उन्हें सांसद महोदय के पास रखा जाएगा तथा उन्हें अति शीघ्र पूरी करने के लिए निवेदन किया जाएगा l आभार रैली के बाद नगर के हृदय स्थल पर स्थित भगवान श्री राम मंदिर में सांसद जी के द्वारा पूजा अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे l



