राजहरा परिवहन संघ की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर माइन्स ऑफिस के पास धरना प्रदर्शन का आज दूसरा दिन, अनेको संगठनो ने दिया अपना समर्थन

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ राजहरा परिवहन संघ द्वारा अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 15 वर्षों से मांग किया जा रहा है संघ के प्रतिनिधि मंडल दिल्ली, रायपुर ,भिलाई सहित हर उचित मंच पर अपनी मांगों के लिए लिखित व मौखिक रूप से अवगत करवाता आ रहा है लेकिन मांगो पर कोई भी सार्थक पहल नहीं होने पर 20 नवंबर से माइन्स ऑफिस गेट के पास अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ गए हैं । संघ के पदाधिकारियो का कहना है कि जब तक मांगे पूर्ण नहीं होती यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन के लिये चलता रहेगा।
संघ की यह है पांच प्रमुख मांगें -रेलमार्ग से 100 प्रतिशत परिवहन कार्य का 40 प्रतिशत परिवहन कार्य दल्ली से भिलाई तक हमारी संस्था के मालवाहक वाहनों को दिया जाए। वर्तमान में हितकसा में निर्माणाधीन पैलेट प्लांट से निर्मित होने वाले पैलेट का परिवहन कार्य दिया जाए। बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा निजी क्षेत्रों को बेची जाने वाली अनुपयोगी लौह अयस्क का परिवहन कार्य दिया जाए।क्षेत्र की जनता के लिए समुचित रोजगार मुहैया करके पलायन रोका जाये।जिला खनिज न्यास निधि से मिलने वाली राशि का अधिकतम उपयोग शहर के विकास में किया जाये। धरना प्रदर्शन में राजहरा परिवहन संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तुली, अतिंदर सिंह, राणे, सरबजीत सिंह, राजू मरवाह,राजकुमार कुकरेजा अनिल सुथार, इंदरजीत सिंह तुली, विजय प्रताप बग्गा, सुरेश बाघमार,कुलदीप सिंह ,सुनील जायसवाल अशोक लोहिया,कमल चोपड़ा,प्रशांत बोकड़े, सन्नी ओबेरॉय, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
राजहरा परिवहन संघ के इस आंदोलन को राजहरा व्यापारी संघ, अनाज किराना संघ , नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल सहित समस्त 27 वार्डो के पार्षद गणों, सहित अन्य सामाजिक संगठनों व आम जनता का निरन्तर समर्थन मिल रहा है।



