19 फरवरी से प्रारंभ होगा भव्य रूप में शिव महापुराण कथा ,कल सुबह 11 बजे से भव्य कलश यात्रा।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा।धर्म नगरी दल्लीराजहरा में होगा बहुत ही भव्य रूप में 19 फरवरी से लेकर 26 फरवरी 2025 तक शिव महापुराण कथा। आयोजन समिति के संरक्षक एवं धर्मप्रेमी रमेश मित्तल ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बहुत ही भव्य रूप में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है जहां पर कथा वाचक पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री के द्वारा शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा साथ ही सुप्रसिद्ध भजन गायिका कल्पी दुबे द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा।
प्रथम दिन प्रातः 11 बजे माँ झरन मैय्या मंदिर से भव्य कलश यात्रा शीतला माता मंदिर तक जावेगी उसी दिन दोपहर 2 बजे से शिवमहापुराण की प्रथम कथा शिव महात्म्य की प्रारंभ होगी 20 तारीख से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पार्थिव शिवलिंग की पूजा व रुद्राभिषेक होगा जो भी कपल इसमें भाग लेना चाहते है वे समय पर मंदिर में पहुंच जाए,प्रतिदिन कथा के समापन आरती के पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन विधि विधान के अनुसार कलश यात्रा, वेदी पूजन,शिव महापुराण कथा,शिव पूजन विधि,सती प्रसंग, पार्वती चरित्र,शिव विवाह का कथा वाचन के साथ भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया जाएगा और अंतिम दिन महाशिवरात्रि को हवन, रुद्राभिषेक के पश्चात दोपहर 12.30 बजे से बहुत ही भव्य रूप में प्रसाद रूपी भंडारे का आयोजन रहेगा। समस्त कार्यक्रम मां झरन मैय्या मंदिर जन कल्याण समिति एवं समस्त नगरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। मंदिर समिति के संरक्षक रमेश मित्तल द्वारा पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई है इसके अलावा समिति के अध्यक्ष महेश सहारे, सचिव नरोत्तम सागर, कोषाध्यक्ष आनन्द साहू ,संगठन मंत्री ठाकुर राम रावटे, उपाध्यक्ष सोहन भारद्वाज, प्रचार प्रसार मंत्री मनीष पाठक, दिलीप साहू, मनोज जैन व अन्य सदस्य एवं माँ झरन मैय्या महिला समिति के निर्मला साहू, अमेरिका बाई विश्वकर्मा, सुखबती साहू, पार्वती विश्वकर्मा, चमेली यादव, कुसुम बोरकर, मंजू साहू, मंजू यादव, चंपा साहू, ललिता विश्वकर्मा व अन्य सदस्यों द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है।
संरक्षक रमेश मित्तल ने आमजनों से निवेदन किया है कि इस पावन अवसर पर शामिल होकर अपने जीवन को धन्य करें साथ ही जीवन में पुण्य लाभ अर्जित करे। शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में जो भी भक्तगण सहयोग करना चाहते हो तो मां झरन मैय्या मंदिर समिति के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर प्रदान कर सकते है।



