20 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक दल्लीराजहरा के फुटबॉल ग्राउंड में होगा रात्रिकालीन फुटबॉल मैच का निशुल्क आयोजन।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
इस टूर्नामेंट का प्रायोजक सी एस आर आईओसी दल्लीराजहरा हैं।
दल्लीराजहरा/ दल्ली राजहरा के पंडित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में 20 फरवरी से 28 फरवरी तक फुटबॉल मैचों का प्रतिदिन आयोजन होगा l यह टूर्नामेंट रात्रि कालीन होगा। इस टूर्नामेंट में दो पुल बनाया गया है एक एक पुल में चार चार टीमें होगी प्रतिदिन दो मैच होंगे पहला मैच शाम 5:00 बजे से 7:00 तक एवं दूसरा मैच रात शाम 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक होंगे l फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 150000 रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपये रखी गई है l
टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 7 टीम अन्य प्रदेश से आ रहे हैं l राजहरा माइंस की टीम को जोड़कर कुल 8 टीमों के बीच में मुकाबला होगा l कार्यक्रम का उद्घाटन मैच 20 फरवरी को खेला जाएगा l जिसमें मुख्य अतिथि विपिन गिरी (कार्यपालक निदेशक ) होंगे l
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जो 7 टीम बाहर से आएंगी वो इस प्रकार है।
(1) एस टी एफ सी कश्मीर – कश्मीर
(2) राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब -दल्ली राजहरा
(3) केरला यूनाइटेड — केरला
(4) डब्लू सी आर रेलवे _ जबलपुर
(5) यूनियन बैंक — मुंबई
(6) सेंट्रल एक्सिस — चेन्नई
(7) बी एन आर रेलवे — कोलकाता और
(8) रब्बानी फुटबॉल क्लब नागपुर l
राजहरा खदान समूह के जी एम इंचार्ज जयप्रकाश ने पूरे दल्ली राजहरा वासीयो को रात्रकालीन फुटबॉल मैच के आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया है l



