संस्कारधानी राजनांदगांव शीतला मंदिर चिखली में भव्य प्राण प्रतिष्ठा 10 मार्च को।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छतीसगढ़
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव (क्राइम रिपोर्टर)अभिषेक दुबे
संस्कारधानी राजनांदगांव के चिखली में स्थित शीतला मंदिर में माता जी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। यह आयोजन आचार्य अभिषेक कृष्ण शास्त्री के द्वारा 10 तारीख को किया जाएगा, जिसमें प्रातः काल 9 बजे से कलश यात्रा और माता जी का नगर भ्रमण होगा।इस आयोजन में मुख्य यजमान श्री बी एन ठाकुर और उनकी धर्म पत्नी कांति ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। समिति के सदस्यों में अध्यक्ष कुंज लाल साहू, गणेश साहू, भास्कर झा, हीरा लाल सिन्हा, कमल साहू, पिंटू साहू, युवराज साहू, रूपेश साहू, मुकेश तिवारी, श्रुति लोकेश जैन, चंदन साहू, शेखर साहू, रमेश साहू, प्रेम रजक और पूर्व महापौर श्री हेमा देशमुख शामिल हैं।आयोजन के दौरान जलाधिवास, अन्नाधिवास, शय्यानधिवास और फलाधिवास जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी 9 मार्च को हुए यह आयोजन राजनांदगांव के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जहां वे माता जी की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो सकते हैं और आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।



