छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख व चुनाव संचालक पूर्व जिलाध्यक्ष की कुशल रणनीति के तहत 25 सालो बाद भाजपा के अध्यक्ष के बाद आज मनोज पिंटू दुबे बने नगरपालिका उपाध्यक्ष।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छतीसगढ़

दल्लीराजहरा/ आज दल्लीराजहरा नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी वार्ड नं 3 के पार्षद मनोज दुबे ने निर्दलीय प्रत्याशी मोइनुद्दीन राजा को 8 वोटो से मात देकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया। इस प्रकार भाजपा ने 25 सालो के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दोनों पदों पर काबिज कर इतिहास बनाया इसमें जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख जी का कुशल मार्गदर्शन एवं चुनाव संचालक पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू की रणनीति की प्रमुख भूमिका रही।

नगरपालिका परिषद दल्लीराजहरा में कुल 27 वार्ड है जिसमें 15 पार्षद भाजपा ,8 पार्षद कांग्रेस, एवं 4 निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी।

आज उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा बल्कि पूर्व भाजपा पार्षद व इस चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर मोइनुद्दीन राजा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी को ही समर्थन करने का फैसला किया जहां राजा को कुल 10 मत प्राप्त हुए एवं भाजपा प्रत्याशी मनोज उर्फ पिंटू दुबे को 18 मत मिले जबकि भाजपा तीन निर्दलीय पार्षद के समर्थन का दावा कर रही थी उस हिसाब से भाजपा को 19 मत मिलने थे लेकिन भाजपा को 18 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

 

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button