छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

भिलाई इस्पात संयंत्र के सौजन्य एवं दुलकी खदान, लौह अयस्क समूह राजहरा के सहयोग से ग्राम दुलकी मे वीर नारायण सिंह जयंती , खेल मेला एवं आदिवासी सास्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़

दल्लीराजहरा/ निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग ( सी एस आर ) भिलाई इस्पात संयंत्र के सौजन्य एवं दुलकी खदान, लौह अयस्क समूह राजहरा के सहयोग से ग्राम दुलकी मे वीर नारायण सिंह जयंती , खेल मेला एवं आदिवासी सास्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया । यह आयोजन दो दिवसीय रहा। प्रथम दिवस स्कुल के छात्र छात्राओं के खेल प्रतियोगिता रखा गया एवं दूसरे दिन पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि सी.एस.आर. भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक शिवराजन नायर एवं विशेष अतिथि के रुप मे सी. एस.आर. भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ प्रबंधक सुशील कुमार कामडे , दुलकी खदान के खान प्रबंधक मनीष जायसवाल , वरिष्ठ प्रबंधक राकेश ठाकुर एवं वरिष्ठ प्रबंधक नितेश क्षत्रिय उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ शीतला माता एवं ग्राम देवताओं के पूजा अर्चना कर किया गया । मुख्य अतिथि शिवराजन नायर ने अपने उदबोधन मे समारोह के आयोजन के लिए ग्राम समिति के सभी पदाधिकारियों के सराहना करते हुए कहा खेल से बच्चों के शारीरिक विकास होता है एवं सांस्कृतिक समारोह के आयोजन से अपने सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने के लिए प्रेरणा मिलती है।
सास्कृतिक कार्यक्रम मे सर्वप्रथम माडरवली मोहला के मांदरी नृत्य प्रस्तुत किया , स्कुल के बच्चों ने बहुत सुन्दर रिकार्डिंग डांस किया। जय ज्योति पंथी कला समिति के अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने विभिन्न कलाओं के प्रदर्शन के साथ पंथी नृत्य किया जो दर्शकों का मन मोह लिया । पंडवानी गायक ने पंडवानी के माध्यम से महाभारत कथा को सुमधुर गीत संगीत के साथ बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने बहुत सराहा । कुम्हारी के सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । दुलकी खदान के श्रम कल्याण अधिकारी घनश्याम पारकर ने अपने हास्य व्यंग्य कविता से लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया । कार्यक्रम का संचालन संतोष सलामे एवं जैनसिह उईके ने किया। इस अवसर प्रमुख रूप से ग्राम समिति के अध्यक्ष मंगुनसिंग कोला, ग्राम पंचायत पुसेवाड़ा के सरपंच शिवकुमार बोगा , कमकासुर के ग्राम पटेल रामलाल सलामे , ग्राम बोदरा के पटेल फूलसिंग सलामे, कट्टापार के ग्राम पटेल जय सिंग नुरूटी तथा पुसेवाड़ा के ग्राम पटेल शिवलाल पोया ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान किये । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भागवत कोला ,श्रवण कोला , गैदलाल सलामे, श्री राम नुरूटी, परमेश्वर सलामे, मेहरसिंह हडामी एवं जगत टेकाम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम मे आस-पास गांव से बड़ी संख्या मे महिला एवं पुरुष पहुचे थे ।

घनश्याम पारकर
अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी
दुलकी खदान ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button