
रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
युवा पार्षदों को पीआईसी में तरजीह
दल्लीराजहरा -नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 43 धारा 70 के अंतर्गत कार्य का संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियों एवं कर्तव्य नियम 1998 में निहित प्रावधानों के तहत प्रेसिडेंट इन काउंसिल का गठन कर पार्षदों को जिम्मेदारी सौपी प्रेसिडेंट इन काउंसिल के अध्यक्ष तोरणलाल साहू एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सचिव होंगे।
प्रेसिडेंट काउंसिल सदस्यों के नाम की घोषणा हुई जिसमें संजीव सिंह को आवास पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग, सुरेश जायसवाल को जल कार्य विभाग, श्रीमती अरुणा रामटेके को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, विशाल मोटवानी को राजस्व तथा बाजार विभाग भूपेंद्र कुमार श्रीवास को खाद्य,नागरिक आपूर्ति, पुनर्वास तथा नियोजन विभाग श्रीमती शिवांगी ध्रुव शिक्षा महिला बाल कल्याण विभाग एवं नपा उपाध्यक्ष मनोज दुबे को विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी प्रदान की गई।



