छत्तीसगढ़विविध ख़बरें

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

राजनांदगांव/ शिव शक्ति मंदिर काली माता मंदिर दीनदयाल कॉलोनी से निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धांलू भक्तो और पुलिस विभाग द्वारा पूर्ण योगदान कर शांति पूर्ण कलश विसर्जन कार्यक्रम करवाया गया संपन्न** शेखर ठाकुर-राजनांदगाव (जिला ब्यूरो चीफ) राजनांदगाव -वार्ड नंबर 6 दीनदयाल कॉलोनी मे स्थित शिव शक्ति काली मंदिर से रविवार रात्रि 7.30 बजें भव्य कलश विसर्जन यात्रा निकाली गए जिसमे अत्यधिक श्रद्धांलू भक्त, महिलाये, पुरुष, बुजुर्ग, से लेके छोटे छोटे बच्चो ने अपनी उपस्थिति यात्रा मे दी और यात्रा भव्य स्तर से कॉलोनी से होते हुए खैरागढ़ मार्ग चिखली गौठान होते हुए माता शीतला मंदिर परिसर तालाब पास पहुंची, जहाँ विधिवत पूजा पाठ कर कलश और जवारा विसर्जन किया गया जिसमे महिलाओ द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका और मेहनत रही एवं समिति सदस्यो का पूर्ण रूप से योगदान रहा, विसर्जन क़े पश्चात यात्रा वापस सेवा गीत द्वारा मंदिर पहुंची उसके बाद मंदिर मे सेवा द्वारा आरती क़े बाद समापन किया गया और फिर मंदिर परिसर मे सभी श्रद्धालू भक्तो कि भोजन व्यवस्था कि गई थी सभी लोगों द्वारा भोजन ग्रहण किया गया जो रात्रि 12 बजें तक चलता रहा, विसर्जन कार्यक्रम सफलता पूर्वक शांति से संपन्न हुआ जिसमे चिखली पुलिस चौकी विभाग कि भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, विभाग द्वारा कार्यक्रम मे प्रारम्भ से अंतिम विसर्जन होते तक और कॉलोनी यात्रा वापसी तक योगदान मिला जिसके चलते कार्यक्रम शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुवा, जिसके लिए शिव शक्तिसार्वजानिक धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा चिखली चौकी प्रभारी महोदय एवं अन्य उपस्थित विभागीयगण का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते है!!

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button