छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

दल्लीराजहरा में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का हुआ आयोजन।

वार्ड क्रमांक 01 से 27 तक विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा। सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 01 से 27 तक समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनसमस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर लोगों को विकास का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम स्थल में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी के जीवनी का प्रदर्शनी लगाकर आमजनों को जानकारी दी गई l

मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग ने कहा, “समाधान शिविर जैसे आयोजनों के माध्यम से आम जनता की समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुँचती हैं और त्वरित समाधान मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सुशासन की ओर तेजी से अग्रसर है। साथ ही उन्होंने रेलवे भूमि में बसे लोगों की समस्या पर भी गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि “जनहित में तत्काल निर्णय लेकर राहत पहुंचाई जाए।”
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन ने समाधान शिविर में कहा, “भाजपा की सरकार जनता के साथ है। समाधान शिविर हमारे सेवा और संकल्प का प्रमाण है।आने वाले समय मे दल्ली राजहरा के रुके हुए विकास कार्यो को शुरू की जायेगी। हम हर वर्ग की समस्या का हल खोजने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

प्रदेश प्रवक्ता श्री देव लाल ठाकुर ने कहा, “बच्चों, महिलाओं और वृद्धजनों की समस्याएं हमारी प्राथमिकता में हैं। शिविरों के माध्यम से हम उनके लिए योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कर रहे हैं। आज ये शिविर जन जन की समस्याओं को उनके द्वार पहुँच समाधान कर रही है।”
पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पवन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा विष्णु देव साय की सरकार निरंतर जनहित और विकास कार्य में तेजी से कार्य कर रही है जनता से सीधे संवाद कर समस्याओं का निराकरण कर रही है जन समस्या शिविर को सुशासन तिहार के रूप में मनाते हुए समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है!
नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू ने अध्यक्षीय उद्बोधन किया और कहा कि दल्ली राजहरा के 1से 27 वार्डों में लगभग तीन करोड़ रुपए का विकास कार्य होगा और आने वाले समय में नगर विकास की गाथा लिखेगी !
मुख्य रूप से राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री यशवंत जैन जी एवं विशेष अतिथियों में नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लुनिया , भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, महामंत्री रमेश गुजर ,निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी , सुरेश जायसवाल,महेंद्र पिपरे,महेंद्र सिंग,किरण सिंहा , श्याम जायसवाल एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। सभी ने समाधान शिविर को जनहित में उत्कृष्ट पहल बताया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की सराहना की।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button