छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

भाजपा मंडल दल्ली राजहरा में *संकल्प से सिद्धि* एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ संपन्न।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

विकसित भारत का अमृत काल”
*सेवा, सुशासन,गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल*

दल्लीराजहरा/ भाजपा मंडल दल्लीराजहरा में कार्यशाला का प्रारंभ,अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री पवन साहू जी व भाजपा जिला बालोद के आईटी सेल संयोजक श्री हरीश कटझरे जी के करकमलों से माँ भारती , जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पूर्णकालिक महामंत्री पं दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया..!

अध्यक्षीय स्वागत भाषण मंडल के अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू जी ने दिया .!

कार्यशाला में अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री पवन साहू जी रहे, उन्होंने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक रहते हुए, लिए गए संकल्प से लेकर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बनने तक व भाजपा – नरेंद्र मोदी जी के 11 सालों में सिद्धि पर प्रकाश डाला.!

भाजपा जिला बालोद के आईटी सेल संयोजक श्री हरीश कटझरे जी ने संगठन और कार्यकर्ताओं के दायित्व पर प्रकाश डाला.!

कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री राजेश दसोड़े जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू जी,भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ लुनिया जी, महामंत्री श्री रमेश गुर्जर, पुरुषोत्तम ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष तोरन लाल साहू जी , उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राकेश द्विवेदी जी, श्री महेश पांडेय जी ,श्री सुरेश जायसवाल, नगर पालिका कि पूर्व अध्यक्षा श्रीमती पुरोबी वर्मा जी उपस्थित रहे..!

संकल्प से सिद्धि के सह संयोजक , भूपेंद्र श्रीवास, प्रमोद गोड जी, समर्थ लखानी जी, नवीन साहू जी महिला मोर्चा के रमणी बाघ जी, नंदा पसीने जी , भाजपा मंडल राजहरा के नवनियुक्त पदाधिकारिगण , भाजपा के समस्त सम्मानीय पार्षदगण व भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे.!
मंच संचालन श्री रमेश गुर्जर,जी ने किया.. साथ ही अहमदाबाद से लंदन जाने वाले विमान दुर्घटना में जान गवाने वाले 292 लोगो के लिए मौन धारण किया गया..!
कार्यशाला में उपस्थित सभी अतिथि व कार्यकताओ का धन्यवाद कर समापन एवं आभार राकेश देवांगन द्वारा किया गया ..!

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button