छत्तीसगढ़दल्लीराजहरारायपुरविविध ख़बरें

दल्ली राजहरा चेंबर अध्यक्ष अमित कुकरेजा एवं राजा डहरवाल ने रायपुर में स्वास्थ्य शिविर व जन्मदिवस समारोह में दी सहभागिता।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

रायपुर/ दल्लीराजहरा/ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं ITSA हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर चेंबर भवन में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं चेंबर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी के जन्मदिवस समारोह में दल्ली राजहरा चेंबर इकाई की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर दल्ली राजहरा चेंबर अध्यक्ष अमित कुकरेजा एवं सदस्य राजा डहरवाल ने प्रदेश अध्यक्ष श्री थौरानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और चेंबर द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। दोनों प्रतिनिधियों ने दल्ली राजहरा में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।

कार्यक्रम में प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता पर बल देते हुए व्यापारियों से टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान में सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि चेंबर न केवल व्यापारिक हितों के लिए कार्यरत है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी इकाइयों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाएं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श और रक्तदान जैसी सेवाओं के साथ साथ जन्मदिवस समारोह में हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button