निकाय कर्मचारी संघ द्वारा 5 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा -छत्तीसगढ़ नवयुक्त अधिकारी/ कर्मचारी संघ आव्हान पर नगर पालिका दल्लीराजहरा के कर्मचारी संघ द्वारा अपने तीन सूत्रीय मांग के समर्थन में राजधानी रायपुर में नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में सम्मिलित होने दिनांक 5/7/2025 शनिवार को जिले के निकाय कर्मचारी रायपुर जाएंगे।तीन प्रमुख मांगे-
1. प्रत्येक माह 1 तारीख को वेतन भुगतान।
2. सभी विभागों की तरह नगरीय निकाय विभाग में भी पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाए।
3. नियमानुसार पदोन्नति किया जाए। उपरोक्त तीन सूत्री मांगों के संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर को ज्ञापन सोपा गया एवं मुख्यालय छोड़ने की अनुमति ली गई l इस दौरान नगर पालिका दल्ली राजहरा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेl



