भाजपा पार्षद विशाल मोटवानी की गिरफ्तारी के विरोध में राजहरा में व्यापार दूसरे दिन भी रहा बंद, प्रदेश के चेम्बर पदाधिकारीयो ने पहुंचकर दिया समर्थन।
गणेश झांकियों के विसर्जन के दौरान विवाद में हुई थी गिरफ्तारी।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ सनातनी नेता व भाजपा पार्षद विशाल मोटवानी की पुलिस गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को दूसरे दिन भी संपूर्ण दल्लीराजहरा सहित कुसुमकसा, बालोद का व्यवसाय बंद रहा। नगर के हृदय स्थल गुप्ता चौक में धरने पर बैठे राजहरा व्यापारी संघ के चल रहे आंदोलन को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश पदाधिकारीयो ने पहुंचकर समर्थन दिया और इस आंदोलन को व्यापारी हित में जायज बताया। बता दें कि डीजे बंद करने को लेकर हुए विवाद में विशाल मोटवानी को गिरफ्तार किया गया। तब से राजहरा व्यापारी संघ, नगरपालिका के अध्यक्ष, पार्षद,गणेश समिति व रामनवमीं के सदस्य आक्रोशित है।
दो दिवसीय आंदोलन राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष व प्रदेश सलाहकार चेम्बर गोविंद वाधवानी के नेतृत्व में एव छत्तीसगढ़ चेम्बर इकाई दल्लीराजहरा व आनाज किराना व्यापारी संघ व उनकी टीम के नेतृत्व में चला।
घटना दिनांक से ही निरन्तर नगर पालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू उच्च अधिकारियों व पुलिस प्रशासन से मिलकर इसके सार्थक हल के लिए निरंतर प्रयास करते रहे उनके साथ सभी पार्षदों ने भी जिला पुलिस अध्यक्ष से मिलकर विशाल मोटवानी की रिहाई के लिए प्रयास किया व सभी पार्षदों ने गुप्ता चौक स्थल पर आकर समर्थन भी दिया।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थरौनी ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि व्यवसाय करने वाला कोई भी व्यापारी चाहे उसने चेंबर की सदस्यता न ली हो किन्तु वह व्यापारी है तो वह हमारे परिवार का सदस्य है। विशाल मोटवानी कई सालों से व्यापारियों व सनातन धर्म के हित में कार्य करते आ रहे है। प्रशासन एक व्यापारी को गिरफ्तार कर हमारे ऊपर दबाव बनाने का कार्य कर रहा है। इससे हम डरने वाले नहीं है।प्रशासन में अगर हिम्मत है तो हम सबको भी गिरफ्तार करे। उन्होंने आगे कहा कि यदि प्रशासन विशाल मोटवानी को शीघ्र रिहा नहीं करती है और प्रक्रिया में शिथिलता नहीं लाती है तो आने वाले समय जल्द ही छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स पूरा प्रदेश बंद रखेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मंच को नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, दीपक चोपड़ा, दिलीप इसरानी, राधा कृष्ण सुंदरानी, निकेश बरड़िया, प्रहलाद रुंगटा, जसप्रीत तलेजा, गोविंद वाधवानी, सौरभ लुनिया, संजय बैस, योगेंद्र सिन्हा, ने संबोधित किया आभार प्रदर्शन अशोक लोहिया ने किया कार्यक्रम का संचालन रमेश मित्तल वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेम्बर इकाई दल्लीराजहरा ने किया।
चैबर के प्रदेश पदाधिकारियों ने बालोद जाकर एसपी से मुलाकात की और विशाल मोटवानी के प्रकरण में जानकारी ली।
आंदोलन को इन लोगों का समर्थन
व्यापारी संघ के इस आंदोलन को डौंडी, कुसुमकसा, बालोद एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर एवं राजहरा इकाई व आनाज किराना का भी समर्थन रहा।
इस दौरान सतीश थरोनी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स,राधा कृष्ण सुंदरानी कार्यकारी अध्यक्ष,विनय खंडेलवाल कार्यकारी अध्यक्ष,संतोष माखीजा उपाध्यक्ष,अशोक नेभानी मंत्री,अशोक छेतीजा उपाध्यक्ष,निकेश बरडिया कोषाध्यक्ष,दिलीप इसरानी उपाध्यक्ष,अशोक मलानी प्रमुख सलाहकार,किशोर आहूजा उपाध्यक्ष,प्रशात गुप्ता मंत्री,मनीष प्रजापति मंत्री,अशोक राठी उपाध्यक्ष,प्रहलाद रुंगटा उपाध्यक्ष शिव चंद्राकर उपाध्यक्ष,जवाहर जैन मंत्री,अनूप गटागट दुर्ग इकाई अध्यक्ष,दिनेश टावरी उपाध्यक्ष,दीपक चोपडा मंत्री ,भागवत सोनी कार्यकारी सदस्य,महेंदी भाई समधानी पूर्व प्रदेश मंत्री,गोविन्द वाधवानी प्रदेश सलाहकार,प्रशांत गुप्ता,स्वाधीन जैन बालोद जिला मंत्री, हरीश सांखला बालोद इकाई अध्यक्ष,ताराचंद सांखला बालोद,शंकर कुकरेजा संरक्षक इकाई राजहरा, अमित कुकरेजा दल्लीराजहरा इकाई अध्यक्ष, राजा डहरवाल महामंत्री, क्रांति जैन कोषाध्यक्ष, राजू सोनी सलाहकार,सौरभ लुनिया सलाहकार,सतीश काम्बले, कुशल कथूरिया राजहरा व्यापारी संघ से अशोक लोहिया,प्रेम जायसवाल,आलोक गुणधर, महावीर चोपड़ा, संदीप गोगड़, अमित कुकरेजा, राघवेंद्र शर्मा,आनाज किराना के अध्यक्ष कैलाश छाजेड़ व समस्त पदाधिकारी, राजहरा परिवहन संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तुली, राजू मारवाह, सुनील जायसवाल,अनिल सुथार, बिट्टू पन्नू, नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे पार्षदों में अरुणा रामटेके, मालती निषाद, टी ज्योति, रेखा सहारे, मोनिका साहू, बिरेन्द्र साहू, निर्मल पटेल, तरुण साहू, रोशन पटेल, भूपेंद्र श्रीवास, सुरेश जायसवाल,प्रमोद रात्रे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर, विवेक मसीह, विजय जोगदंड, भाजपा से रमेश जैन,महेश पांडेय, महेंद्र सिंह गुडडू सुरेंद्र बहरे,मुकेश खस,विजयभान सिंह, ललित जैन, सब्बीर कुरैशी,पार्वती मण्डावी व अन्य सैकड़ों की संख्या में व्यापारी गण, भाजपा कार्यकर्ता, गणेश समिति के सदस्य व आम नागरिक उपस्थित थे।



