छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य में 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव सफलतापूर्वक मनाया गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ दिनांक 06.09.2025 से 12.09.2025 तक शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा जिला बालोद में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव बहुत धूमधाम से सफलतापूर्वक मनाया गया, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न दिवसों में एलुमनी सम्मेलन, वकतव्य, सामूहिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पुस्तक मेला, रैली व पोस्टर प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, इस दौरान विभिन्न दिवसों में जनप्रतिनिधियों एवं जनभागीदारी समिति के सदस्यों को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। आयोजन की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता सिंह द्वारा किया गया व रजत जयंती समारोह के संयोजक के तौर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश कुमार ठाकुर की भूमिका रही। प्रत्येक दिवस मंचीय कार्यक्रमों की विधिवत शुरुवात विद्या की देवी माँ सरस्वती और छ.ग. महतारी का पूजन वंदन और दीप प्रज्जवलन कर किया गया, इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वंदना और उसके पश्चात राजकीय गीत का गायन किया गया, अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के पश्चात् अतिथियों एवं प्राचार्य द्वारा उद्बोधन प्रस्तुत किया।

प्रथम दिवस में एलुमनी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे निर्देशनुसार सत्र 2000-2001 के पश्चात के भूतपूर्व विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि गणों में भूतपूर्व छात्र व पूर्व जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री राकेश द्विवेदी, भूतपूर्व छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री श्याम जायसवाल, भूतपूर्व छात्रा व स्वास्थ्य कर्मी श्रीमती माया साहू उपस्थित रहे। उपस्थित भूतपूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किये, इस दौरान भूतपूर्व विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के एलुमनी संघ में अपना पंजीयन भी करवाया।

द्वितीय दिवस में वकतव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विषय विकसित छग 2047 रखा गया था। मुख्य वक्ता के तौर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रवीण गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि श्री तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा) श्री राकेश द्विवेदी (पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष), श्री रमेश मित्तल (जनप्रतिनिधि), श्री मुकेश (जनप्रतिनिधि), श्री वीरेन्द्र साहू (पार्षद वार्ड नं. 07) उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने विकसित छत्तीसगढ़ विषय पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया। मंच संचालन श्री राजेश ठाकुर व धन्यवाद ज्ञापन क्रीडा अधिकारी श्रीमती ओमेश्वरी मंडावी द्वारा किया गया।

तृतीय दिवस को समूह प्रश्न मंच प्रतियोगिता (विषय- छत्तीसगढ़ का इतिहास एंव भूगोल) और भाषण प्रतियोगिता (विषय- अतीत एंव वर्तमान के आईने में छत्तीसगढ़) का आयोजन किया गया। जिसमें समूह प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कुल 09 समूहों में विद्यार्थियों ने भाग लिया, समूह के नाम छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध नदियों पर रखा गया जैसे- इंद्रावती समूह, शिवनाथ समूह, हसदेव समूह, खारुन समूह, महानदी समूह, तांदुला समूह, शबरी समूह, अरपा समूह, पैरी समूह। प्रत्येक समूह में चार विद्यार्थी को रखा गया, इस तरह कुल 36 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। समूह मंच प्रतियोगिता में निर्णायकों में सहायक प्राध्यापक श्रीमती यामिनी देवी, श्रीमती कांति नेताम, श्री योगेश साहू की भूमिका रही। मंच संचालन डॉ. प्रवीण गुप्ता द्वारा किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सहायक प्राध्यापक श्रीमती अनिता ठाकुर, व्याख्याता डॉ. देवदत्त शर्मा, श्री किशोर पटेल निर्णायक की भूमिका में रहे। अंत में विजेता प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किया गया। उक्त दिवस को आभार व्यक्त श्री राजेश ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

चतुर्थ दिवस में पुस्तक मेला लगाया गया, जिसमे कार्यक्रम प्रभारी ग्रंथपाल श्री राकेश कोठारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की व साथ ही “जीवन में पुस्तकों का महत्व” विषय पर वक्तव्य प्रस्तुत किया। अतिथियों में जनप्रतिनिधि व महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के सदस्य श्री सुरेश जायसवाल और श्री रमेश गुज्जर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच छत्तीसगढ़ से संबंधित पुस्तक जैसे राष्ट्रभक्ति, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ की संस्कृति इत्यादि पुस्तकों का वाचन करवाया गया। पुस्तक वाचन के पश्चात् विद्यार्थियों से निर्धारित प्रारूप में फीडबैक भी लिया गया, पुस्तक वाचन पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें निर्णायक के रूप में डॉ. प्रवीण गुप्ता एवं श्री योगेश साहू की भूमिका रही। जिसने मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक भी सम्मलित अतिथियों श्रीमती कांति नेताम, श्रीमती यामिनी देवी, श्रीमती अनिता ठाकुर पाल श्री राकेश कोठारी,कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच छत्तीसगढ़ से संबंधित पुस्तक जैसे राष्ट्रभक्ति, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ की संस्कृति इत्यादि पुस्तकों का वाचन करवाया गया। पुस्तक वाचन के पश्चात् विद्यार्थियों से निर्धारित प्रारूप में फीडबैक भी लिया गया, पुस्तक वाचन पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें निर्णायक के रूप में डॉ. प्रवीण गुप्ता एवं श्री योगेश साहू की भूमिका रही, कुल 6 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। पुस्तक मेला में महाविद्यालय एवं अंकित बुक डिपो दल्लीराजहरा ने अपना स्टॉल लगाया जिसमें छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान व प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तक रखी गई, विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने इन पुस्तकों का अवलोकन किया। अंत में आभार व्यक्त सहायक प्राध्यापक श्रीमती कांति नेताम द्वारा प्रस्तुत किया गया।

पंचम व अंतिम दिवस पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता (विषय-हमर छत्तीसगढ़) एवं रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मंचीय कार्यक्रम के जरिए कार्यक्रम की शुरुआत की गई, वरिष्ठ पत्रकार व महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के सदस्य श्री निलेश श्रीवास्तव अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। “हमर छत्तीसगढ़” के थीम पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कुल 5 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। निर्णायक के रूप में श्रीमती कांति नेताम, डॉ. प्रवीण गुप्ता एवं डॉ. कमल चोदले की भूमिका रही, विजेता प्रतिभागियों को उपहार भी दिया गया। इसी दिन रैली का आयोजन किया गया जिसमे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया, रैली दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 06 व वार्ड क्रमांक 07 से होकर निकाली गई, जिसमे मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक भी सम्मलित हुए, अतिथियों ने छग रजत जयन्ती समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई प्रेषित किया, आयोजन को सफल बनाने के लिए प्राध्यापकों में डॉ. पी. के. सिंह, डॉ. सरिता स्वामी, डॉ. ए. जॉन, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, श्रीमती कांति नेताम, श्रीमती यामिनी देवी, श्रीमती अनिता ठाकुर, ग्रंथपाल श्री राकेश कोठारी, क्रीड़ाधिकारी श्रीमती ओमेश्वरी मंडावी, व्याख्याता डॉ. प्रवीण गुप्ता, डॉ. देवदत्त शर्मा, श्री दिनेश माखीजा, डॉ. कमल बोदले, श्री किशोर पटेल, श्री मोहनलाल निषाद, श्री योगेश साहू, श्री शिकलेस नुरेटी, श्री महावीर जैन, श्री जीवन लाल साहू, श्री खोमेंद्र सार्वा, कु. रेणुका शर्मा, कु, मोनिका साहू, कु. सौम्या तिवारी व कार्यालयीन स्टाफ से श्रीमती द्रौपती कोर्राम, श्री राकेश मंडल व समस्त कर्मचारियों सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button