छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

अध्यक्ष एवं पार्षद ने वार्ड 26 में बस्ती क्षेत्र का किया निरीक्षण, पेयजल समस्या एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लिया जायजा।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा / नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू एवं वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद श्रीमती टी. ज्योति ने अनिल किराना के पीछे स्थित बस्ती क्षेत्र का निरीक्षण कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था एवं आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

क्षेत्र के नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याओं से अध्यक्ष एवं पार्षद को अवगत कराया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र का भी अवलोकन किया गया। केंद्र में कार्यरत टी. भाग्यलक्ष्मी सोनी एवं पूर्णिमा वासनिक द्वारा बच्चों की देखरेख एवं संचालन व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। अध्यक्ष एवं पार्षद ने बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार, स्वच्छता व्यवस्था, शैक्षणिक गतिविधियों तथा भवन की स्थिति की जानकारी ली। आवश्यक सुधार एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू ने कहा कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा विभिन्न वार्डों में नियमित निरीक्षण कर जनसमस्याओं के समाधान हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं संबंधित वार्डवासी उपस्थित थे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button