छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

सांसद भोजराज नाग ने माँ झरन मैय्या प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि व स्वास्थ्य की कामना की।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री भोजराज नाग अपने बालोद जिले के दल्लीराजहरा, बालोद प्रवास के वापसी में माँ झरन मैय्या प्राचीन मंदिर में पहुंचे जहां उनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू थे।

सांसद श्री भोजराज नाग ने सर्वप्रथम माँ झरन मैय्या की पूजा अर्चना कर पूरे प्रदेश के लोगों के सुख समृद्धि व स्वास्थ्य की कामना की एवं सांसद महोदय ने पूरे मंदिर परिसर का अवलोकन कर जानकारी ली।

माँ झरन मैय्या मंदिर समिति के पदाधिकारियों के द्वारा सांसद महोदय का स्वागत सत्कार किया एवं समिति के संरक्षक व मंदिर प्रभारी रमेश मित्तल ने प्राकृतिक झरनों के कुंडो को दिखाया जहां अभी पूरी दलदली जमा हो गई जिससे वार्डवासियों को निस्तारी की समस्या से जूझना पड़ रहा है के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की सांसद महोदय ने आश्वासन दिया है कि प्राकृतिक झरनों के इन कुंडो के लिए में स्वयं बीएसपी अधिकारियों से चर्चा करूँगा एवं नवरात्रि के बाद में दल्लीराजहरा आऊँगा सब समस्या को देख कर उसके समाधान किया जायेगा।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button