छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

जय त्रिशुल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सेन्ट्रल गैरेज राजहरा माइंस एंबुलेंस चालक का 9 माह का बोनस 12 माह का ई एल (छुट्टी पैसा) न मिलने से चालक में आक्रोश।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ संदर्भित ठेका कार्य मेसर्स जय त्रिशुल कंस्ट्रक्शन कंपनी को बी. एस.पी. द्वारा प्रदान किया गया था। जिसमें एम्बुलेंस ड्रायवर को नियुक्त किया गया था। टेन्डर की कार्य अवधि 22.01.2024 से 21.01.2025 थी। उकत ठेका समाप्त हो जाने के बाद भी कंपनी मेसर्स जय त्रिशुल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सिर्फ तीन माह जनवरी 2024 से मार्च 2024 तक का बोनस भुगतान किया गया है। जबकि अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक का बोनस व जनवरी 2024 से जनवरी 2025 तक का E.L. छुट्टी का भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया है। विदित हो कि, दिनांक 23.09.2025 को सातों श्रमिकों द्वारा Gm M&S एम आर ठाकुर जी से काफी समय चर्चा हुई एवं मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवाल जी को पत्र प्रदान कर उक्त भुगतान को कराने हेतु आवेदन दिया गया था। किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा जी एवं महासचिव अनिल कुमार यादव जी और एंबुलेंस चालक शत्रुघ्न निषाद, रूबल तिवारी, दिलहरन, नीलकंठ, सुरेन्द्र मंडावी, नरेंद्र पचबीए, उपस्थित थे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button