जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने की दूसरे बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या।
पुलिस की तत्परता से आरोपी की हुई गिरफ्तारी।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
01. जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने की दूसरे बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या
02. पुलिस की तत्परता से आरोपी की हुई गिरफ्तारी
03. जमीन विवाद बना हत्या का कारण
—-00—-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है मृतक जगतराम सिन्हा उम्र 68 वर्ष ग्राम करियाटोला तुमड़ीकसा थाना मंगचुवा दिनांक 17.10.2025 के सुबह 06ः00 बजे करीबन शौच हेतु नरवा खेत रपटा रोड़ तरफ गया था। पंचूराम के खेत के सामने रोड़ पास बालाराम सिन्हा उम्र 66 वर्ष मिल गया जिससे जमीन की बात को लेकर विवाद होने पर बालाराम द्वारा जगतराम सिन्हा के गला को मारकर व डण्डा से पीठ को मारकर चोंट पहुचाने से जगतराम बेहोष हो गया था। जिसे चस्मदीद गवाहन टीकमलाल पकड़कर रखा था व देवन सिंह जगतराम के घर वालो को बताने व पानी लेने जगतराम के घर गया। जिसकी जानकारी जगतराम के घर वालो को देने पर जगतराम का नाती दुर्गेष अपने साथी खेमलाल के साथ मोटर सायकल में देवन के बताये स्थान पर जाकर मोटर सायकल में बैठाकर बेहाषी हालत में जगतराम को घर लेकर आये थे जहां कुछ देर बाद जगतराम की मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र रूपेन्द्र कुमार सिन्हा उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम करियाटोला तुमड़ीकसा कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 103(1) बीएनएस कायम की गई।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय योगेष कुमार पटेल के निर्देषन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्षन एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्रीमति चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण पर थाना मंगचुवा टीम गठित कर अधिकारी कर्मचारियों को निर्देषित किया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी बालाराम सिन्हा उम्र 66 वर्ष ग्राम करियाटोला तुमड़ीकसा को दिनांक 17.10.2025 को पकड़कर पूछताछ करने पर दिनांक 17.10.2025 के सुबह 06ः30 बजे करीबन ग्राम करियाटोला नरवा खेत जाने के मार्ग पंचु के खेत के सामने जमीन विवाद की बात को लेकर जगतराम के गर्दन व पीठ को मारकर चोट पहुचाने के कारण मृतक जगतराम उम्र 68 वर्ष को फौत हुआ है। आरोपी से अपराध में प्रयुक्त तेंदू लकड़ी का डण्डा व आरोपी का शर्ट जिसमें खून का छिंटा दिख रहा है को जप्त कर दिनांक 18.10.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेष किया गया है।
घटना के बाद पुलिस की तत्परता से आरोपी की गिरफ्तारी करने में सउनि देवकुमार कोर्राम, प्र.आर.विकास सिंह, आर. गुलाब मेरिया, अजय साहू, देवेन्द्र भुआर्य, टीकम धरमगुड़ी की भूमिका सराहनीय रही।
नाम आरोपी-
बालाराम सिन्हा पिता स्व0 परऊराम उम्र 66 वर्ष ग्राम करियाटोला तुमड़ीकसा थाना मंगचुवा जिला बालोद।
जप्ती – 01 नग तेंदू लकड़ी का डण्डा, घटना के समय आरोपी द्वारा पहना शर्ट जिसमें खून का छिटा लगा है।



