शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय की कु. प्रियांशु ने रजत पदक अर्जित किया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के अंतर्गत , अंतर महाविद्यालय जूडो( महिला/पुरुष ) प्रतियोगिता अपोलो महाविद्यालय अंजोरा, दुर्ग में दिनांक 16.10.25 आयोजित हुआ । इस प्रतियोगिता में शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती ओमेश्वरी मंडावी के मार्गदर्शन में कुमारी प्रियांशु बी ए अंतिम वर्ष छात्रा ,70 किलो महिला वर्ग के अंतर्गत अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रजत पदक अर्जित किया। इस जीत के लिए प्राचार्य डॉ. कविता सिंह ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती ओमेश्वरी मंडावी ,वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सरिता स्वामी ,डॉ. पी के सिंह ,डॉ. ए जॉन, श्री राजेश ठाकुर, श्रीमती कांति नेताम, श्रीमती यामिनी देवी, ग्रंथपाल श्री राकेश कोठारी सहित पूरे महाविद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



