छत्तीसगढ़बालोदविविध ख़बरें

पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर रन फॉर यूनिटी (दौड़) का भव्य आयोजन जिले के सभी थाना/चौकी स्तर पर किया गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर रन फॉर यूनिटी (दौड़) का भव्य आयोजन जिले के सभी थाना/चौकी स्तर पर किया गया।

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

“यह कार्यक्रम देशभक्ति सामाजिक समरसता और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करेगा” – नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों में विद्यार्थी बच्चों का रंगोली प्रतियोगिता चित्रकला एवं विभिन्न खेल कूद प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया, शपथ ग्रहण के साथ उन्हें राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रेरित कर सभी को एकता का संदेश दिया गया।

दल्लीराजहरा/ दिनांक 31 अक्टूबर 2025 – को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर तथा समस्त राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रतीकात्मक रन फॉर यूनिटी (दौड़) का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

रन फॉर यूनिटी (दौड़) प्रातः 07:00 बजे से सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा किया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षदगण, शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक/शिक्षिकाएं, युवा, समाजसेवी, पुलिस बल एवं आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

बालोद शहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के नेतृत्व में एकता दौड़ हुआ जिसमें जिला मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी समेत रेड क्रॉस स्कूली बच्चे शिक्षकगण एवं शहरवासी सम्मिलित हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देश में एकजुटता राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस दौड़ में शामिल होकर हम न केवल फिटनेस का संदेश देते हैं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त करते हैं।

इसके अतिरिक्त, थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा विभिन्न स्कूल, कॉलेज रंगोली, चित्रकला, एवं खेलकूद प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विजेता बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया साथ ही ग्राम पंचायतों में “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

*पुलिस कार्यालय में बालोद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के द्वारा रक्षित केंद्र में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया।
अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि —* “इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय योगदान को याद करना ही नहीं, बल्कि उनके राष्ट्र एकीकरण के विजन को आत्मसात करना भी है। जिस अखंड भारत का सपना सरदार पटेल ने देखा था, उसे आज की युवा पीढ़ी इस कार्यक्रम के माध्यम से सजीव कर रही है। उनके आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बने हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, देशभक्ति और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत करेगा।

*जागरूकता अभियान*
बालोद पुलिस द्वारा जनसमुदाय को नशामुक्ति, सायबर सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के संबंध में बैनर, पोस्टर एवं संदेशों के माध्यम से जागरूक किया गया। अधिकारियों ने युवाओं को एकता, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रेरक संदेश दिए।

इसके पश्चात थाना/चौकी परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर पुलिस जवानों द्वारा सफाई की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

🕊️ संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की रक्षा हेतु संकल्प लिया।

*बालोद पुलिस*
राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए समर्पित 🇮🇳

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button