दल्लीराजहरा में 19 से 25 दिसंबर तक किया जाएगा गुड गवर्नेंस वीक शिविर आयोजित।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में शासन के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसंबर 2025 तक ‘प्रशासन गांव की ओर 2025’ के थीम पर गुड गवर्नेंस वीक – सुशासन सप्ताह का राष्ट्रीय आयोजन किया जा रहा है की जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर ने दी l
शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में नागरिक केंद्रित प्रशासन को सुदृढ़ करना, सार्वजनिक शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करना तथा सेवा प्रदाय प्रणाली में ठोस सुधार लाना है। प्रथम चरण में नागरिक सेवाओं जैसे जन्म मृत्यु पंजीयन, व्यापार अनुज्ञप्ति, विवाह प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, जल एवं सम्पत्ति कर इत्यादि से संबंधित समस्याओं की पहचान की जाएगी।
द्वितीय चरण में 19 से 25 दिसंबर तक शिविर के माध्यम से समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यालय नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में किया गया, शिविर में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत एक आवेदन प्राप्त हुए l
उत्तर शिविर में नोडल अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, सहायक नोडल अधिकारी बुद्धिमान सिंग, इंद्र यादव,अब्दुल कलीम,आनंद साहू, चिरंजीवी साहू, अभिजीत भगत, रतन चौधरी,सूरज सिन्हा, अकबर अली, लक्ष्मी सिन्हा, मंजू कोसरे, कंचन निर्मलकर एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेl



