छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नगरीय निकाय कर्मचारी 29 से 31 दिसंबर तक रहेंगे हड़ताल पर।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छ ग.

दल्लीराजहरा/ छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ (नगरीय निकाय,) के आव्हान पर डी ए,वेतन विसंगति, कैशलेस उपचार सुविधा सहित 11 सूत्रीय लंबित मांगों के समाधान हेतु “मोदी की गारंटी लागू करो “अभियान के अंतर्गत तृतीय चरण जिला स्तरीय कलम बंद, काम बंद आंदोलन दिनांक 29 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा हैl

नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री गोविन्द राम साहू स्थानीय निकाय के अध्यक्ष श्री विपिन बेहरा, मनोज साहू, इन्द्र कुमार यादव, रामगोपाल चंद्राकर, सुनील तराम, अनंत साहू, बुद्धिमान सिंह, अब्दुल कलीम, धरमू बक्सी, पंकज चंद्राकर, सुशील टंडन एवं समस्त कर्मचारी गण दिनांक 29/12/2025 से 31/12/2025 तक हड़ताल पर रहने सामूहिक अवकाश से संबंधित ज्ञापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री भूपेंद्र वाडेकर को दिया गया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button