छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

शा. नेमीचंद जैन महाविद्यालय में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित थीम ” मेरा भारत मेरा वोट” पर आधारित मतदाता जागरूकता हेतु शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 के संदर्भ में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित थीम ” मेरा भारत मेरा वोट” पर आधारित मतदाता जागरूकता हेतु शपथ कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कविता सिंह के निर्देशन में दिनांक 24.1.2026 को आयोजित किया गया।

इस शपथ कार्यक्रम में विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों के द्वारा मतदान के लिये स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ ली गई तथा मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने मताधिकार का अवश्य पालन करने हेतु भी प्रेरित किया गया ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button