पार्षद मेवालाल पटेल ने सांसद भोजराज नाग से वार्ड नं 9 में सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने करी मांग।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग के दल्लीराजहरा प्रवास पर पर वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद मेवालाल पटेल ने वार्ड में सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।
पार्षद मेवालाल पटेल ने बताया कि वार्ड क्रमांक 09 में वर्तमान में एक भी सार्वजनिक सुलभ शौचालय उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण विशेष रूप से महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यह वार्ड मुख्य रूप से श्रमिक बहुल बस्ती है, जहां गरीब वर्ग के लोग निवास करते हैं और अधिकांश परिवारों के पास निजी शौचालय की सुविधा नहीं है।
पार्षद ने सांसद से आग्रह किया है कि वार्ड की स्थिति और महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक सुलभशौचालय के निर्माण हेतु सांसद निधि से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जाए, ताकि वार्डवासियों को मूलभूत स्वच्छता सुविधा उपलब्ध हो सके।



