टी ज्योति पार्षद की मांग पर आत्मानंद विद्यालय में बोर खनन हुआ।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ वार्ड पार्षद श्रीमति टी ज्योति की मांग पर आत्मानंद स्कूल परिसर में बोर खनन कार्य सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया। इस कार्य से स्कूल में जल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिससे शिक्षकों व बच्चों व स्टाफ को काफी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे , वार्ड पार्षद टी ज्योति,प्रधानाध्यापक महेश गोरे व समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में बोर खनन का कार्य प्रारंभ किया गया।
पार्षद द्वारा कहा गया कि आत्मानंद विद्यालय में नगर के छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते है, इस क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
टी ज्योति पार्षद निधि द्वारा पूर्व में बोर खनन किया गया था जिससे शाला में पानी की समस्या से निजात दिलाया गया व सी सी रोड का कार्य करवाया गया था। बाउंड्रीवाल का मरम्मत कार्य भी बहुत जल्द नगर पालिका के द्वारा किया जाएगा।बोर खनन कार्य सफलता पूर्वक संपन्न होने पर शाला प्रबंधन समिति,शिक्षक शिक्षिकाओं ने जनप्रतिनिधियों का जताया आभार।



