छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

बिजली के दरों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा— छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा बिजली के दरों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा आज दल्ली राजहरा नगर पालिका और अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन करके विरोध का बिगुल फुका गया। प्रदर्शनकारी महिलाओ ने हाथ में खाली मटका लेकर नगर पालिका परिषद में जोरदार नारेबाजी करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ को नाकारा और नाकाबिल बताया। नगर के सभी श्रमिक बहुल क्षेत्र में शुद्ध पेयजल के लिए शासन की महत्वाकांक्षी योजना नलजल योजना को दल्ली राजहरा नगर में तत्काल चालू करने के लिए मांग पत्र भी सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला पार्षदों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया।
नगर पालिका में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेसजन नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर बढ़े। रास्ते भर बढ़ी हुई बिजली दरों को कम करने के लिए नारा लगाते हुए सरकार के खिलाफ हुंकार भरते रहे। प्रदर्शनकारियो के हाथ में बढ़ी हुई बिजली दरों के खिलाफ लिखे हुए स्लोगन की तक्तियां थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय के सामने प्रदर्शनकारियो ने जबरदस्त नारेबाजी की। बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने, स्मार्ट मीटर को बंद करने, एवं स्मार्ट मीटर के बहाने गरीबों की जेब में डाका डालने वाली सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राज्यपाल महोदय के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही सांकेतिक रूप से स्मार्ट मीटर को भी तोड़ा गया।
प्रदर्शनकारियो का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा जिला कांग्रेस के महामंत्री रवि जायसवाल अभय सिंह प्रदर्शन के प्रभारी के ईश्वर राव, रोशन पटेल, सूरज विभार, काशीराम निषाद, महेंद्रन अप्पू, युवराज साहू, कुलदीप नोन्हारे,अजय छाजेड़, संतोष धराना,प्रशांत बोकाड़े, भरत देवांगन, मुकेश देवांगन, जगदीश श्रीवास, राघवेंद्र ठाकुर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, अजय बंटी नोन्हारे, कृष्णा यादव, प्राची सिंहा, चंद्रप्रकाश सिंहा, के जया लक्ष्मी ,सुमृत उर्वसा अमरौतिन बाई, सरिता पटेल, लक्ष्मी ,रुक्मणी किशोर, चंदा टांडिया,संतोष घराना, पावेंद्र कोडप्पा, हर्ष रामटेके जुबेर अहमद ,अनुप बाम्बेश्वर ,सोनू सुखदेव हाशिम कुरैशी ,शफीक खान राजू विनायक ,गौरी शंकर सिंह ,श्यामलाल कोठारी जितेंद्र मेश्राम ,राजेश निषाद, मनोज शाह, रंजय सिंह यात्री कुमार, प्रदीप साहू ,शोभा चौकसे, मीना विश्वकर्मा , ने महंगाई के विरोध में हो रहे इस प्रदर्शन में अपनी सकरी सहभागिता निभाई प्रदर्शन के समापन के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने समस्त उपस्थित जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में होने वाले बड़े आंदोलन में भी अपनी सहभागिता निभाने का आवाहन किया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button