छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

निस्वार्थ भाव गौ सेवा समिति व सर्व समाज ने गौमाता सम्मान के लिए रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ गौ माता के सम्मान के लिए पूरे देश भर में दिनांक 27 अप्रैल को रैली निकाल कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया इसी कड़ी में दल्लीराजहरा में निस्वार्थ भाव गौ सेवा समिति एवं सर्व समाज, ने रैली निकाली जिसमें छतीसगढ़ के गौ सेवक व महान संत बाबा बालकनाथ जी जामड़ी पाट, बड़ी संख्या में गौ भक्त, व्यापारी गण, नगरपालिका अध्यक्ष व पार्षद गण सम्मिलित हुए।
भारत वर्ष के सभी संतों के आवाहन पर गौ सम्मान आह्नान अभियान की शुरुआत की गई जिसमें हमारी गौ माता की सेवा , सुरक्षा, सम्मान के लिए आज निस्वार्थ भाव गौ सेवा समिति के सदस्यों और व्यापारी साथियों द्वारा तसीलदार जी को महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री के नाम पर शांति पूर्वक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें प्रमुख मांगे गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा प्राप्त, गौ हत्या पूरी तरह बंद हो, और गौ माता की सेवा के प्रति केंद्रीय कानून लागू हो जिसमें गौ माता के लिय अन्न, दाने और छत की व्यवस्था हो।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button