तहसील साहू संघ दल्लीराजहरा द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती पर हुआ गौरवपूर्ण आयोजन।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ साहू समाज की ओर से आज महान दानवीर, राष्ट्रभक्त एवं त्याग की प्रतिमूर्ति भामाशाह जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा उनके आदर्शों को स्मरण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह जी केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं। उन्होंने अपनी समस्त धन-संपत्ति महाराणा प्रताप जी को समर्पित कर देशभक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन समाज सेवा, ईमानदारी, उदारता और राष्ट्रहित के लिए प्रेरणा देता है।
तेली-साहू समाज भामाशाह जी को अपना प्रेरणास्रोत मानता है और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेता है। समाज ने कहा कि व्यापार, सेवा और परोपकार की भावना को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज में शिक्षा, एकता, सेवा और सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया तथा युवाओं से भामाशाह जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री तोरण लाल साहू नगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा, श्री शीतल कुमार साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ,श्री रूप लाल साहू प्रदेश प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ साहू संघ थे श्रीमती विमला साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ, द्वारा आभार एवं श्री राजेश कुमार साहू सचिव तहसील साहू संघ, द्वारा संचालन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री घना राम साहू कोषाध्यक्ष, श्री पितांबर साहू कार्यालय सचिव, राजकुमार साहू सह सचिव ,नंदकुमार साहू, छन्नू लाल साहू परीक्षेत्रीय अध्यक्ष ,आसाराम साहू परीक्षेत्रीय अध्यक्ष ,कृपाराम साहू ,अमित कुमार साहू, श्रीमती रेखा साहू परी क्षेत्रीय अध्यक्ष गांधी चौक, श्रीमती लोचन, श्रीमती माधुरी, श्रीमती सीमा, श्रीमती मधु, श्रीमती सोनबती बाई , श्री कमलेश कुमार साहू परी क्षेत्रीय अध्यक्ष पुराना बाजार,, आसकरण साहू ,नवीन साहू, चंदन साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ दूज राम साहू एवं सामाजिक सदस्यों के साथ श्री प्रदीप बाग पार्षद ने आज की कार्यक्रम को सफल बनाया।



