छत्तीसगढ़डौण्डीलोहारादल्लीराजहराविविध ख़बरें

चिखलाकसा के वार्ड क्रमांक 9, 10 व 14 में महतारी वंदन योजना E-KYC निःशुल्क शिविर संपन्न:- नीलिमा भारद्वाज, कुसुमकसा मंडल।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/चिखलाकसा: भाजपा नेत्री एवं कुसुमकसा मंडल की सक्रिय कार्यकर्ता नीलिमा भारद्वाज के तत्वावधान में 30 अप्रैल 2026 को वार्ड क्रमांक 9 में महतारी वंदन योजना अंतर्गत E-KYC हेतु निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर चिखलाकसा के वार्ड क्रमांक 9, 10 एवं 14 की माताओं-बहनों के लिए आयोजित किया था, जिससे जिन लाभार्थियों का E-KYC अभी तक पूर्ण नहीं हुआ था, वे योजना का लाभ ले सकें। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बालोद के सह-सोशल मीडिया प्रभारी गोविन्द शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार महतारी वंदन योजना का सुचारू रूप से संचालन कर अधिक से अधिक महिलाओं तक लाभ पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से नीलिमा भारद्वाज द्वारा यह शिविर आयोजित किया गया। इस सराहनीय पहल के लिए उन्होंने नीलिमा भारद्वाज को बधाई दी। नीलिमा भारद्वाज ने जानकारी दी कि वार्ड क्रमांक 9, 10 एवं 14 के प्रत्येक घर से माताओं-बहनों ने इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाया। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट जिला सह-सोशल मीडिया प्रभारी गोविन्द शर्मा ने बताया कि शिविर में जिन महिलाओं के फिंगरप्रिंट स्कैन नहीं हो पा रहे थे, उनके लिए आईरिस स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, थी ताकि कोई भी पात्र महिला E-KYC से वंचित न रहे। इस निःशुल्क शिविर में लगभग 80 से अधिक माताओं-बहनों ने E-KYC करवाकर योजना का लाभ लिया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button