छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

रेलवे इंस्टिट्यूट दल्लीराजहरा के तत्वाधान में समर कैंप का हुआ रंगारंग भव्य शुभारंभ।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा / रेलवे इंस्टिट्यूट के तत्वाधान में समर कैंप का भव्य आयोजन किया गया इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों और युवाओं के सर्वांगीय विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारना है ।
कैंप के प्रथम दिन लगभग 130 बच्चों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद टी ज्योति, विशेष अतिथि के रूप में प्रशांत बोखड़े, रेलवे चालक नियंत्रक कुशाल सिंह एवं रेलवे सीसी टी रमना राव ने अपनी गरिमामई उपस्थित दर्ज कराई।

यह कैंप 1 मई से 31 मई तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक संचालित किया जाएगा।

कैंप के दौरान प्रतिभागियों को खेलकूद कला संगीत नृत्य योग एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चे उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए नए-नए कौशल सीख रहे हैं ।
बच्चों के प्रशिक्षण में इंस्टिट्यूट उपाध्यक्ष एडवर्ड स्टीफेन, खेमवती साहू, मुश्ताक खान, दरो का विशेष योगदान रहा प्राप्त हो रहा। कार्यक्रम के आगामी दिनों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित किया जाएगा।
रेलवे इंस्टिट्यूट के पदाधिकारी एवं उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button