मजदूर दिवस पर भाकपा और खदान श्रमिक संघ ने निकाला विशाल मार्च, जैन भवन चौक पर सभा के साथ गूंजा मजदूरों का हक।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के गौरवशाली अवसर पर आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक रैली और आम सभा का आयोजन किया गया।
पार्टी कार्यालय मोजेस भवन से शुरू हुआ जनसैलाब कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय मोजेस भवन पार्टी कार्यालय में सामूहिक भोज के साथ हुई। भोजन के पश्चात लाल झंडों और क्रांति के नारों के साथ मजदूरों का विशाल हुजूम रैली के रूप में निकला। यह रैली मोजेस भवन से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए पुराना बाजार पहुंची। रास्ते में तीनो बुद्ध बिहार में रुककर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध प्रतिमा में मोमबत्ती जला कर भगवान बुद्ध से आशीर्वाद प्राप्त किया वहां से टाउनशिप क्षेत्र का भ्रमण करते हुए यह विशाल रैली जैन भवन चौक पर पहुंची,जहाँ इसे एक बड़ी आम सभा में तब्दील कर दिया गया।श्रमिक नेताओं ने भरी हुंकार आम सभा को संबोधित करते हुए प्रमुख वक्ताओं ने केंद्र और राज्य की श्रमिक नीतियों की कड़ी आलोचना की।
भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव ने कहा कि मजदूरों का संघर्ष ही उनके अधिकारों की ढाल है। आज श्रम कानूनों को कमजोर कर पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाने की कोशिश हो रही है, जिसे मजदूर एकजुट होकर नाकाम करेंगे।
कॉ.राजेंद्र बेहरा ने खदान श्रमिकों की स्थानीय समस्याओं और उनके सुरक्षा मानकों पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि श्रमिकों की अनदेखी भारी पड़ेगी।
कॉ.अजय मिश्रा और कॉ.गौतम बेरा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दल्ली राजहरा का इतिहास मजदूरों के संघर्ष का रहा है और हम अपने हक के लिए किसी भी स्तर तक लड़ने को तैयार हैं।मुख्य मांगें और संकल्प सभा के माध्यम से मांग की गई कि खदानों में काम करने वाले अस्थाई श्रमिकों को स्थाई किया जाए, न्यूनतम वेतन की विसंगतियों को दूर किया जाए और श्रमिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था हो।इस रैली में दल्ली राजहरा के कोने-कोने से आए सैकड़ों खदान श्रमिकों, यूनियन कार्यकर्ताओं और आम जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा, कार्यकारी अध्यक्ष अजय नारायण मिश्रा भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव, वरिष्ट सदस्य राजेंद्र तिवारी,कार्यायल सचिव गौतम बेरा, कोषाध्यक्ष नसीम कुरैशी,इंद्र कुमार भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी सचिव अमरीक सिंह सहसचिव हरि शंकर राव एवं आर के सोनटेके प्रभात कुमार,दीपक पटनायक,पवन खोबरागडे, दिलीप सुखदेवे,बलवंत राय,सौपनील तिवारी,महिला कार्यकारणी पूनम यादव,भूमिका निषाद,प्रतिभा जगनायक के साथ स्थानीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे।



