छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री का व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना किया।

आज शनि जयंती होने पर पीपल वृक्ष की भी पूजा अर्चना की।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री का व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना किया.
आज शनि जयंती होने पर पीपल वृक्ष की भी पूजा अर्चना की.
दल्लीराजहरा । लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा में आज 16 मई 2026 शनिवार, ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को सुहागिन श्रद्धालु महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखकर वटवृक्ष (बरगद) की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना, कथा श्रवणकर, हवन, आरती पश्चात प्रसाद वितरित किये। इसी क्रम में बीएसपी सेंट्रल टाउनशिप दल्लीराजहरा के स्ट्रीट नंबर 10, वार्ड नंबर 22 के कला मंच के समीप स्थित “वट वृक्ष” की वट सावित्री का व्रत रखी हुई सुहागिन महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर मौसमी फल, फूल, मिष्ठान ,सुहाग व श्रृंगार सामग्री अर्पित कर सती सावित्री व सत्यवान की पौराणिक कथा श्रवण किये तथा “वट वृक्ष” में कच्चा धागा लपेटते हुए 12 फेरे लगाए तत्पश्चात पुनः “वट वृक्ष” के 108 फेरे लगाए।सावित्री व्रत के संबंध में वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने पहुंची श्रीमती ममता शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को सभी सनातनी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु/ दीर्घायु के लिए तथा अखंड सौभाग्य के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं।आज शनिवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि है और ज्येष्ठ मास अमावस्या को श्री शनिदेव की जयंती होने के कारण उपस्थित सुहागिन महिलाओं ने समीप में स्थित पीपल वृक्ष की भी पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर 7 फेरे लगाए तथा सभी लोगों के परिवार में सदैव उत्तम स्वास्थ्य, सुख ,समृद्धि ,शांति व प्रसन्नता बनी रहे इस बात की मंगल कामना की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किए। इस अवसर पर ममता शर्मा, सीमा राजोरिया, शशि सिंह राजपूत,मीनी राजपूत, लता कुलदीप, गुड़िया गुप्ता, लीना देवांगन,प्रमिला नायक, शांति साहू ,प्रियंका नायक, सुनोतीन, निशा,मुस्कान सहित अन्य महिलाएं ,बच्चे व परिवार जन उपस्थित रहे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button