विश्व योग दिवस पर व्यवहार न्यायालय दल्ली राजहरा में हुआ योगाभ्यास।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय दल्ली राजहरा परिसर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीश श्रीमती श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव ने न्यायालय के अधीनस्थ कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर योग के महत्व को रेखांकित किया।
योग प्रशिक्षक श्रीमती अनीता उपाध्याय एवं उनके सहयोगियों सुमन सिंह, कुमारी गिलानी कोषमा, इस अवसर पर अधिवक्ता इसराइल शाह तथा राकेश द्विवेदी न्यायालय कर्मचारी मनीष दर्रो, राजपाल साहू, , संजय चंद्राकर,उपम, विजय तुरकाने, भूपेंद्र कुमेटी,कमलेश्वरी, पंकज राणा, पुरुषोत्तम ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली विकसित करने का संदेश दिया गया।
न्यायाधीश श्रीमती श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी से दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में न्यायालय के समस्त कर्मचारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।



