जीवन में सकारात्मक रहने योग जरूरी :- गहरवार

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा । जीवन में सभी व्यक्तियों को अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखने के लिए प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना आवश्यक है। उक्त बातें बी.एस.पी. आईओसी के सीजीएम एवं स्थानीय डीएव्ही विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमेन श्री आर.बी. गहरवार ने डीएव्ही कैम्पस के लॉन में आयोजित योगा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कही।
इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य श्री जी.व्ही. राजशेखर राव ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज विद्यालय स्थित लॉन में 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस बार का योग दिवस का थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” पर आधारित था। आज के योग कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वृक्षासन, सूर्यआसन, पश्चिमोत्रासन, पादासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्धउष्ट्रासन, षसठासन, पेट के बल किए जाने वाले योग में मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, अर्धहालासन, सेतुबंध आसन, पवन मुक्तासन, एवं अनुलोम विलोम और कपालभाँती जैसे योग किए गए।
योग कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालयीन बच्चे, शिक्षक एवं कार्यालयीन कर्मचारियों सहित बीएसपी के अधिकारियों में मुख्यतः सीएस प्लांट राजहरा के महाप्रबंधक श्री एस बास्के, उप महाप्रबंधक श्री व्ही. के. सिंग, जियोलॉजी के उप महाप्रबंधक श्री सौरभकुमार, मानव संसाधन विभाग से सहायक प्रबंधक श्री शैलेष पटनायक, एवं सुश्री शेख सिरिन एवं अतिरिक्त सहायक श्रम कल्याण अधिकारी श्री मुरलीधर चन्द्राकर शरीक थे। साथ ही सीटू युनियन के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम सिमैया, बी.एम.एस. से श्री संतोष देवांगन, छ.ग.राज्य खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बेहरा, इंटक के अध्यक्ष श्री तिलक मानकर, उपस्थित होकर योग का लाभ प्राप्त किया।
योग के डेमो का प्रदर्शन शिक्षक श्री निमाई आर्या एवं श्री अजय चौबे ने किया। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई श्रीमती पूर्णिमा दुबे ने किया। कार्यक्रम में शामिल सभी योगा अभ्यार्थियों को डिजीटल प्रमाण पत्र भी दिया गया। प्राचार्य श्री राव के आभार ज्ञापन के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।



