छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

किरायेदारों की जानकारी देना होगा अनिवार्य अन्यथा होगी कार्यवाही,बालोद पुलिस ने की अपील।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि उनके यहां जो भी *किराएदार निवास कर रहे हैं, किराएदार फार्म नजदीकी थाना/चौकी से प्राप्त कर किराएदार का पूर्ण विवरण मय दस्तावेजों (आधार कार्ड/वोटर आईडी / पहचान पत्र/राशनकार्ड) के साथ संबंधित थाना/चौकी में अनिवार्य रूप से जमा करें* ।

जानकारी नहीं दिए जाने की स्थिति में एवं किराएदार की किसी भी मामलें में संलिप्तता पाए जाने पर *किराएदार के साथ-साथ मकान मालिक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी* ।

उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस के पोर्टल – सिटिजन सर्विस पोर्टल में जाकर ऑनलाइन भी फॉर्म भरा जा सकता है l कृपया जागरूक बने एवं भविष्य में होने वाली परेशानी से बचने के लिए जानकारी थाने में अनिवार्य रूप से दें l

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button