आज कथावाचक श्री कामता प्रसाद शरण जी के प्रवचन मंच पर लोक गायिका ज्योति सोनी के द्वारा भजन प्रस्तुति।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ छत्तीसगढ़ प्रख्यात कथा वाचक कामता प्रसाद शरण के सानिध्य में दल्लीराजहरा में वार्ड 13 में आयोजित होने वाले प्रवचन कार्यक्रम में दिनांक 27 अप्रैल को संध्या 5 बजे विशेष हिंदी व छत्तीसगढ़ी भजन अपने कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की लोकगायिका ज्योति सोनी प्रस्तुति देंगी ।
ज्योति सोनी अपनी मधुर आवाज और लोक संस्कृति में ओत प्रोत भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। ज्योति सोनी रायपुर दूरदर्शन में वंदे मातरम् गीत की प्रस्तुति दे चुकी है।ज्योति सोनी के संगीत के मार्गदर्शक छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री मोहन सुंदरानी जी व दल्लीराजहरा निवासरत गीत व संगीतकार भुवन साहू जी है।
आयोजक अध्यक्ष विजय सिन्हा जी व समिति आयोजकों के अनुसार इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावनाएं है। सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा वाचक कामता प्रसाद शरण जी का कथा व लोक गायिका ज्योति सोनी के भक्ति गीत का लाभ लेने की अपील की गई है।



