छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

राकेश द्विवेदी ने बारहमासी नाले की सफाई हेतु जन समस्या निवारण शिविर में आवेदन सौपा।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा। नगर के वार्ड क्रमांक 20 से निकलने वाले बारहमासी नाले की सफाई, चौड़ीकरण एवं जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर निवृत्तिमान मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने जन समस्या निवारण शिविर में आवेदन सौंपा। यह आवेदन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) दल्ली राजहरा एवं नगर पालिका अध्यक्ष को दिया गया, जिसमें बारिश पूर्व नाले की वृहद सफाई कराने की मांग की गई है।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि उक्त नाला वार्ड क्रमांक 4, 22, 25, 24 एवं 23 से होकर गुजरता है। वर्तमान में नाले के दोनों किनारों पर मलबा एवं गंदगी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है तथा जल प्रवाह बाधित हो रहा है। इसके कारण वर्षा ऋतु में विशेषकर वार्ड क्रमांक 23, 24 एवं चिखलाकसा क्षेत्र में जलभराव एवं बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
राकेश द्विवेदी ने मांग की है कि नाले में जमा समस्त मलबा हटाकर वृहद स्तर पर सफाई कराई जाए तथा नाले का चौड़ीकरण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में बाढ़ एवं जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि यह नाला प्राचीन समय में “जुझारू नदी” के रूप में पहचान रखता था, इसलिए इसकी ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पहचान को पुनः स्थापित करने की दिशा में भी आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button