दल्लीराजहरा व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने नवीन सब स्टेशन स्थापित करने जिलाधीश से जनमुक्ति मोर्चा ने की मांग।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ जन मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष महेंद्र गंजीर ने कलेक्टर महोदया जिला बालोद (छ.ग.) को दल्ली राजहरा मजदुर बस्ती व इनसे लगे आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रो में लो-वोल्टेज से निजात दिलाने हेतु नवीन सब स्टेशन स्थापित करने के लिए मांग पत्र सौपा।
माँग पत्र में बताया गया है कि दल्लीराजहरा के लगभग दस वार्डों में बहुतायत में मजदूर व निम्न वर्ग के लोग निवास करते है। तथा इससे लगे हुए आस-पास के लगभग 15 गांव के ग्रामीण क्षेत्रो में लो वोल्टेज की गंम्भीर समस्या रहता है। जिसके चलते सुचारू रूप से विद्युत आपुर्ति बाधित रहता है इस कारण से विद्युत उपभोक्ता आम नागरिको और किसानो को समस्याओ का सामना करना पड़ता है साथ ही साथ विद्युत उपभोक्ताओ को लो वोल्टेज की गम्भीर समस्या का इस भीषण गर्मी में सामना करना पड़ रहा है जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है इससे विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश जन्म लेता है अतः इस सबसे निजात दिलाने हेतु शीघ्र नवीन सब स्टेशन की अत्यंत आवश्यकता है।अतः जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ उक्त समस्या से निजात दिलाने हेतु नवीन सबस्टेशन निर्माण करने की मांग कर आपसे उचित कार्यवाही की आशा करता है।उक्त मांग पत्र की सत्यप्रतिलिपि
(01) अनुविभागीय अधिकारी, दल्ली राजहरा
(02) कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग, जिला-बालोद
(03) सहायक अभियंता विद्युत विभाग, दल्ली राजहरा को भी प्रदान की गई है।



