छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून को,जन्म से 05 वर्ष के बच्चों को दो बूंद जिदंगी की पोलियो ड्रॉप्स पिलाया जायेगा।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रशिक्षण का आयोजन उप स्वास्थ्य केन्द्र टाऊनशिप में किया गया! स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार के द्वारा 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया गया है! स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने बताया, अभियान को सफल बनाने के लिए दल्ली राजहरा नगर के सभी 27 वार्डों के आंगनबाड़ी केन्द्र में पोलियो बूथ बनाया गया है ! जन्म से 05 वर्ष के बच्चों को दो बूंद जिदंगी की पोलियो ड्रॉप्स पिलाया जायेगा! हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वार्डों में ही पोलियो बूथ बनाया गया है!” दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार ” ! स्वास्थ्य विभाग नगरवासियों से निवेदन करता है कि अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ में पोलियो ड्रॉप्स अवश्य पिलाये! प्रशिक्षण में सुपरवाइजर लता यादव , स्वास्थ्य कर्मचारीगण आशा सोनी, करुणा सोम कुंवर, सारु पिस्दा, हेमीन साहू, सीमा तिवारी, संजय यादव, संजय ठाकुर, रश्मि ठाकुर, प्रीति डेविड, पल्लवी साहू, अवंतीका, निधि, मेधा, सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे!

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button