छत्तीसगढ़डौण्डीलोहारादल्लीराजहराविविध ख़बरें

युवा संवाद के माध्यम से युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा, विकास यात्रा एवं राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस की भूमिका से कराया गया अवगत।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा आयोजित “युवा संवाद – आइडिया ऑफ इंडिया 2026” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कांग्रेस की विचारधारा, आज़ादी के बाद देश के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका तथा वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में दिल्ली से आए युवा नेता सुरेंद्र भंडरवाल एवं प्रोफेसर शुभांकर एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद पाढी ने युवाओं को कांग्रेस की रीति-नीति, स्वतंत्रता के बाद देश के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विकास में कांग्रेस सरकारों के योगदान तथा भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए विभिन्न प्रधानमंत्रियों द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी दी। वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और विकास की अवधारणा पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने वर्तमान समय में कांग्रेस की राजनीतिक दिशा, युवाओं की भूमिका तथा भविष्य की राजनीतिक गतिविधियों और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, इंटक नेता अभय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, नगर पालिका के कांग्रेस पार्षदों सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी युवा संवाद में भाग लेकर अपने अनुभव युवाओं के साथ साझा किए।

कार्यक्रम में लगभग 70 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस प्रकार के वैचारिक एवं संवादात्मक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को इतिहास, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों का निरंतर आयोजन किया जाना चाहिए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी युवाओं के लिए ऐसे वैचारिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button