जनमुक्ति मोर्चा छतीसगढ़ के सचिव बसंत रावटे ने महाप्रबंधक जगन्नाथ स्टील एंड पावर लिमिटेड को मजदूरों की 8 सूत्रीय मांगों को निराकरण करने की मांग।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ जनमुक्ति मोर्चा छतीसगढ़ के सचिव बसंत रावटे ने महाप्रबंधक जगन्नाथ स्टील एंड पावर लिमि नियर हितकसा डेम कोण्डेकसा, जिला-बालोद, छत्तीसगढ़ को मांग पत्र सौपकर जे. एस.एण्ड पी. लिमिटेड में ठेकेदार के अधीन कार्यरत मजदूरों की 8 सूत्रीय निम्न समस्याओं को 15 दिनों में त्वरित निराकरण करने की मांग की गई।
सौपे गये मांग पत्र में बताया गया कि जगन्नाथ स्टील एंड पावर लिमि. कंपनी में ठेकेदार लेवर सपोर्टिंग कार्य कर रहा है. उक्त कार्य में 150 से अधिक मजदूर कार्यरत है। उक्त ठेकेदार के द्वारा उद्योग नियमों को अनदेखा कर सुविधाओं को नहीं दिया जा रहा है, मजदूरों की समस्या एवं मांगे निम्न है-
1. रात्रि कालिन ड्यूटी करने वाले मजदूरों को रात्रि भत्ता एलाउंस नहीं दिया जा रहा है, उसे मजदूरों को दिया जाए।
2 मजदूरों के आवागमन के लिए वाहन भत्ता एलाउंस नही दिया जा रहा है, उसे मजदूरों को दिया जाए।
3. मजदरों को कैंटीन भत्ता एवं डस्ट भत्ता एलाउंस को नहीं दिया जा रहा है, उसे दिया जाए।
4. मजदूरो को मेडिकल अलाउंस सुविधा सुनिश्चत किया जाए।
5. मजदूरों को सुरक्षा उपकरण सेप्टी शू, हेलमेट, दस्ताना एवं वेल्डींग सुरक्षा उपकरण रेनकोट एवं बरसाती शू निश्चित समय अवधि में दिया जाए।
6. मजदूरों को वेतन देय तिथि के अनुसार एवं सी.पी.एफ. राशि दिया जाए।
7. वाहन पार्किंग शेड निर्माण किया जाये।
8. यूनियनों के साथ हुए त्रिपक्षी समझौता अनुसार कार्य में मजदूरों की नियुक्ति हेतु बचे हुए मजदूरों की नियुक्ति किया जाए।
उक्त मांगो की प्रतिलिपी
1. अनुविभागीय अधिकारी, दल्ली राजहरा, सादर सुचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।
2. मुख्य महा प्रबंधक (खदान) आई.ओ.सी. राजहरा, सादर सुचनार्थ प्रदान की गई।



