छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने बच्चों को पिलाई पोलियो की ‘दो बूंद जिंदगी की’ खुराक।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने वार्ड क्रमांक 03 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्री दुबे ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक माता-पिता अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर एवं आजीवन विकलांगता का कारण बनने वाली बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम समय पर दी जाने वाली पोलियो की दवा है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि “स्वस्थ, सुरक्षित और पोलियो-मुक्त भारत का निर्माण तभी संभव है, जब समाज का हर वर्ग इस अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाए।”
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई तथा अभिभावकों को नियमित टीकाकरण और पोलियो उन्मूलन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने अभियान में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों से ही बच्चों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ बन रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से दल्ली राजहरा सहित पूरा देश पोलियो-मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button