छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

नगर पालिका क्षेत्र के आदिवासी वार्डवासीयों की हो रही उपेक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी, शीतल चंद्रवंशी से चर्चा की।

नवभारत  news24/रमेश मित्तल/दल्ली राजहरा। नगर पालिका क्षेत्र के आदिवासी वार्डवासीयों की हो रही उपेक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी, शीतल चंद्रवंशी से चर्चा की एवं शहर की मूलभूत समस्या को भी तत्काल सुधार करने को कहा जिसमें बस स्टैंड में शौचालय बंद होने से बाहर आने वाले यात्रियों जिसमें कई महिलाएं भी रहती हैं जिन्हें अव्यवस्था के कारण शौच के लिए जाने में हो रही परेशानी का निराकरण करे।

इसी प्रकार वार्ड नंबर 24 की गलियों में टूटे हुए स्लैब के तत्काल मरम्मत करने एवं शहर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुधारने चूंकि मरम्मत के नाम पर कई जगह के लाइट को निकाल कर ले जाने के बाद पुनः उस स्थान पर लाइट नहीं लगाया गया है जिसे कई स्थानों पर अंधेरा रहता है।

इसके अलावा सभी वार्डों में समान रूप से कार्य करवाने व पक्षपात न करने के साथ-साथ नगर पालिका के द्वारा कराए जा रहे कार्यों में की गुणवत्ता को भी सुधारने की बात कही इस चर्चा में भारतीय जनता पार्टी जिले के कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल महामंत्री महेंद्र सिंह महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण सिन्हा पार्षद सौहद्रा ठाकुर, राजेश कांबले हुकुम सिंह ठाकुर निलेश श्रीवास्तव सुमित जैन उपस्थित थे

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button