माँ झरन मैय्या मंदिर में आज शिवमहापुराण कथा का अंतिम दिन कल सुबह रुद्राभिषेक, हवन एवं विशाल भंडारा

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़

दल्लीराजहरा/ माँ झरन मैय्या प्राचीन दरबार में दिनांक 19/2/2025 से 26/2/2025 तक दिव्तीय वर्ष सात दिवसीय शिवमहापुराण की कथा का आयोजन माँ झरन मैय्या मंदिर व जनकल्याण समिति एवं माँ झरन मैय्या महिला समिति के द्वारा रखा गया है जिसका आज दिनांक 25 फरवरी को कथा का अंतिम दिन है जिसमें बारह ज्योतिर्लिंगों की कथा,शिव भक्तों की महिमा, महामृत्युंजय मंत्र की महिमा, शिव की दया भक्तों पर, कथा सार का श्रवण पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री के द्वारा किया जायेगा संगीत मय शिवमहापुराण में भजन गायिका कल्पी दुबे के द्वारा सुंदर भजनों की लगातार प्रस्तुति की जा रही हैं कल दिनांक 26/2/2025 महाशिवरात्रि को सुबह 9 बजे से महारुद्राभिषेक, हवन , बेदी विसर्जन एवं दोपहर 12.30 बजे से आपके आगमन तक विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया है ।
समिति के संरक्षक रमेश मित्तल ने बताया कि इस शिवमहापुराण कथा के मुख्य प्रायोजक समाजसेवी तिलोकचंद जैन व नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू जी है प्रायोजक श्री दुर्गेश यादव, राजेश साहू, घनश्याम साहू एवं सह प्रायोजक रैन बाई रावटे, बॉबी छतवाल, तरुण चंद्रा, राजू लखानी, पारस जैन, सुनील जायसवाल के साथ साथ सभी नगरवासियों के सहयोग से इस आयोजन को संपन्न कराया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष महेश सहारे व सचिव नरोत्तम सागर ने कल के भंडारा में सभी नगरवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है ओर कहा है कि जो भी श्रद्धालु, भक्त इस आयोजन में दान करने के इक्छुक है वे समिति के खाते में QR कोड के माध्यम से सीधे दान कर सकते है इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के उपाध्यक्ष सोहन भारद्वाज, कोषाध्यक्ष आनंद साहू, संगठन मंत्री ठाकुर राम रावटे, प्रचार मंत्री मनीष पाठक, सुखदेव निषाद, दिलीप साहू, मनोज जैन, महिला समिति की अमेरिका बाई विश्वकर्मा, सुखबती साहू, निर्मला साहू, मीरा बाई, पार्वती बाई विश्वकर्मा, चित्ररेखा सेन, चमेली यादव, कुसुम बोरकर, मंजू साहू, सोनिया बाई, लक्ष्मी बाई, मंजू यादव, शान्ति यादव, उमा बाई यादव,अनिता जायसवाल सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा है।



