छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

तहसील साहू संघ के तत्वावधान में आगामी 26 मार्च को मां कर्मा महोत्सव एवं नि: शुल्क आदर्श विवाह का आयोजन मां कर्मा मंदिर प्रांगण गांधी चौक में आयोजित होना है।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़

दल्लीराजहरा/ तहसील साहू संघ के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 मार्च को मां कर्मा महोत्सव एवं नि: शुल्क आदर्श विवाह का आयोजन मां कर्मा मंदिर प्रांगण गांधी चौक में आयोजित किया गया है! तहसील साहू संघ अध्यक्ष युवराज साहू ने बताया, 25 मार्च को मां कर्मा जयंती में सुबह 10 बजे भगवान् श्री सत्यनारायण की पूजा होगा! शाम को 4 बजे साहू समाज के महिला एवम पुरुषों के द्वारा कलश शोभा यात्रा नगर भ्रमण करके वापस मां कर्मा मदिर आयेगी! 26 मार्च को नि:शुल्क आदर्श विवाह होगा! आदर्श विवाह में सर्व समाज के स्वजातीय वर-वधु शामिल हो सकते हैं! 26 मार्च को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी! 12.30 बजे बाजे गाजे के साथ बारातियों का स्वागत होगा! 1 बजे शादी की रस्म होगी! 2 बजे अतिथि आगमन होगा! स्वागत एवं अतिथियों का सामाजिक विचार होगा! 12 बजे से शाम 5 बजे तक सबके लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी! विवाह के लिए वर का उम्र 21 वर्ष एवं वधू की उम्र 18 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है! बैठक में तहसील साहू संघ के समस्त पदाधिकारियों, समस्त परिक्षेत्र के अध्यक्षगण,महिला प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों, न्याय प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों, युवा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों उपस्थित थे!

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button