छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा के प्रभारी प्राचार्य श्री अरूण कुमार व्ही के लगभग 40 वर्ष की शासकीय सेवा पश्चात् सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनका सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्ली राजहरा, जिला- बालोद (छ.ग.) में दिनांक 30.04.2025 को प्रभारी प्राचार्य श्री अरूण कुमार व्ही के लगभग 40 वर्ष की शासकीय सेवा पश्चात् सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनका सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया । सर्वप्रथम प्राचार्य महोदय को आयोजन कक्ष क्रमांक 04 में ससम्मान आमंत्रित किया गया । स्वागत की कड़ी में नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य डॉ. कविता सिंह ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया । स्वागत की इसी कड़ी में महाविद्यालय के सभी संकाय के प्राध्यापकों न स्वागत किया । तत्पश्चात् ग्रंथालय एवं क्रीड़ा विभाग द्वारा फिर कार्यालयीन स्टॉफ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण द्वारा स्वागत किया गया । नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य डॉ. कविता सिंह मेडम का स्वागत डॉ. सरिता स्वामी, सहा.प्राध्यापक – राज. विज्ञान द्वारा किया गया । उद्बोधन की श्रृंखला में विज्ञान संकाय से प्रो. यामिनी देवी, सहा. प्रा. – वनस्पतिशास्त्र, वाणिज्य संकाय से डॉ. धर्मेन्द्र सिंह विभागाध्यक्ष-वाणिज्य और कला संकाय से डॉ. पी.के. सिंह, विभागाध्यक्ष – समाजशास्त्र एवं वर्तमान संस्था प्रमुख डॉ. कविता सिंह मेडम ने संबोधित किया और सभी ने श्री अरूण कुमार व्ही. को कुशल मार्गदर्श, बहुमुखी प्रतिभा के धनी, प्रेरक व्यक्तित्व, अनुभवशाली, उत्तम आचरण से युक्त, व्यावहारिकता से परिपूर्ण, विनम्र, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ कर्मयोगी निरूपित किया और कहा कि सर का जीवन अनुभव की खुली किताब है । उनकी कार्यशैली अनुकरणीय भी है । तत्पश्चात् अपने उद्बोधन में समारोह के केन्द्र बिन्दु श्री अरूण कुमार व्ही. सर ने अपने शासकीय सेवा जीवन के कई यादगार और प्रेरक संस्मरण बताए । समारोह की अगली कड़ी में महाविद्यालय परिवार द्वारा प्राचार्य महोदय को शाल, श्री फल, प्रतीक चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया और उनके स्वास्थ्य, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की । अंत में प्राध्यापक श्री राजेश ठाकुर, सहा. प्रा. – प्राणीशास्त्र द्वारा आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवीण गुप्ता, अतिथि व्या ने किया । इस समारोह में सभी प्राध्यापकगण, समस्त कार्यालय कर्मचारीगण एवं जनभागीदारी कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button