नगर की पिछले 6 सालों से अटकी बहुप्रतीक्षित जल आवर्धन योजना के लिए 4363.28 लाख रुपये की स्वीकृति मिली, आने वाले सालों में अब हर घर घर मिलेगा शुद्ध पेयजल।
नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने शपथ ग्रहण के पश्चात इस बहुप्रतीक्षित योजना के लिए सतत प्रयास किया जिससे स्वीकृति प्रदान हुई।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ शहर के महत्वूपर्ण जीवन दायिनी योजना जल आर्वधन योजना को हमारी सरकार माननीय श्री विष्णुदेव साय जी ने पूर्ण करने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया है। जिसमें उप मुख्यमंत्री मान. श्री अरूण साव जी नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्री विजय शर्मा जी प्रभारी मंत्री जिला बालोद का योगदान रहा। यह योजना पूर्व में भाजपा सरकार मे ही सन् 2012-13 से प्रांरभ हुआ था तथा इसकी प्रशासकीय स्वीकृति दिनांक 04.06.2016 में 3165.66 लाख प्रदाय किया गया यह योजना में वर्ष 2018 का अनुमानित जनसंख्या 45853 तथा 30 वर्ष बाद 2048 में 50148 का अनुमानित है।
योजनांतर्गत गोदंली जलाशय के नहर से पानी प्राप्त हो रहा था जिसे जल संसाधन विभाग द्वारा संशोधित करते हुए तांदुला जलाशय से पानी आपूर्ति का प्रावधान किया गया। उक्त परिवर्तन के कारण जल योजना राशि रू. 3165.66 लाख का पुनरीक्षित लागत राशि रू. 4363.28 लाख हो गया है। पूर्व में विगत 05 वर्षों तक इस योजना पर कोई कार्य नहीं हुआ है पूर्ववर्ती सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है तथा विगत वर्षों ये यह योजना बंद है। तथा अब तक व्यय राशि 2516. 25 लाख से संपादित कार्य क्षतिग्रस्त हो रहे है।
मेरे नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद मेरे द्वारा इस योजना की समीक्षा किया गया। जल आवर्धन में 30% अंशदान नगर पालिका द्वारा सम्मिलित किया जाना है। और 70% अंशदान सरकार द्वारा किया जाना है अब परिषद की बैठक में उपाध्यक्ष, पी.आई.सी मेम्बर तथा पार्षदों के प्रस्ताव पारित किया कि शहर में जल संकट बहुत ही ज्यादा है इस कारण नगर पालिका के 15वें वित्त आयोग मद की राशि सीधे पी.एच.ई. विभाग में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया और शासन के पास मेरे द्वारा पूरा जोर से इस योजना के पूर्ण करने के लिये लगे रहे जिसका परिणाम हमें परिषद को मिला और आगामी 01 वर्ष के भीतर शहर के नागरिकों को जल आवर्धन योजना के तहत घर-घर नल जल प्रदान किया जायेगा।
हमारी सरकार ने हमारी समस्या को गंभीरता से लिया एवं 4363.28 लाख का पूर्ण रूप से स्वीकृति प्रदान किया गया। क्योकि चुनाव पूर्व यह योजना को पूर्ण करने की घोषणा किया गया था जो आगामी समय पर पूर्ण हो जावेगा। इस योजना को पूर्ण करने में हमारे विभाग के उप मुख्यमंत्री मान. श्री अरूण साव जी नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्री विजय शर्मा जी प्रभारी मंत्री जिला बालोद, श्री चेमन देशमुख जिला अध्यक्ष भाजपा, श्री देवलाल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, श्री पवन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष का विशेष सहयोग रहा। तथा परिषद के उपाध्यक्ष श्री मनोज दुब (पिंटू), श्री सुदेश सिंह, श्री राजेश दशोड़े, श्री राजकुमार कुकरेजा, श्री सुरेश जायसवाल, श्री महेश पाण्डेय, श्री गोंविद वाधवानी, श्री राकेश द्विवेदी, श्री महेन्द्र सिंह, वर्तमान मण्डल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू, महामंत्री रमेश गुज्जर, श्री सौरभ लुनिया, श्रीमति शीतल नायक, श्रीमति किरण सिन्हा, श्रीमति सुखन्तीन ठाकुर, श्री बॉबी छतवाल, श्रीमति पुरोबी वर्मा, श्री सुरेन्द्र बेहरा, सभी पार्षदगण श्री विशाल मोटवानी, श्री संजीव सिंह, श्री. भूपेन्द्र श्रीवास, श्री तरूण साहू, श्री रोशन पटेल, श्री प्राची चंदू, श्रीमति पूनम सोरी, श्रीमति शिवांगी ध्रुव, श्री विरेन्द्र साहू, श्री मेवा पटेल, श्री टी ज्योति, श्री प्रदीप बाघ, श्री सूरज विभार, श्रीमति कालिंदी तिवारी, श्री निर्मल कुमार पटेल, श्री पवेन्द्र कोडप्पा. श्रीमति अनिता सोनवानी, श्री राकेश देवांगन, श्री रूपलाल साहू श्री शब्बीर कुरेशी, श्री सोमेश जायसवाल के सहयोग से जल आर्वधन योजना की स्वीकृति हुई।



