छत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोदविविध ख़बरें

विजयदशमी दशहरा पर बालोद पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र समेत जिले के समस्त थानों में की गई शस्त्रों की पूजा।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

➡️ पुलिस अधीक्षक बालोद के, द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारियों को विजयदशमी (दशहरा) की दी गई शुभकामनाएं।
आज दिनांक 02.10.2025 को विजयदशमी के पावन अवसर पर शस्त्रों एवं शासकीय वाहनों की पूजा हेतु रक्षित केंद्र जिला बालोद में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेश कुमार पटेल ,अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के उपस्थिति में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं कर्मचारियों के द्वारा शस्त्रागार के शस्त्रों का तथा शासकीय वाहनों का विधि पूर्वक पूजन किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारी, कर्मचारियों, नगर वासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
शस्त्र पूजा में एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर , डीएसपी श्री राजेश बागड़े, सीएसपी श्रीमती डॉ. चित्रा वर्मा, डीएसपी श्रीमती माया शर्मा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा, निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा , यातायात प्रभारी रविशंकर पांडे समेत समस्त थाना प्रभारी एवं ऑफिस/लाईन स्टॉफ सम्मिलित हुए।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button