शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कविता सिंह के मार्गदर्शन में मधुमेह से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में दिनांक 14.10.2025 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कविता सिंह के मार्गदर्शन में मधुमेह से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्या वक्ता के रूप में डॉ. अमित द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शासकीय आयुर्वेद हॉस्पीटल चिखलाकसा उपस्थित थे। उन्होंने मधुमेह के कारणों, लक्षणों एवं सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि इसके लिए अनियमित खानपान एवं वर्तमान जीवन शैली जिम्मेदार है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सरिता स्वामी, डॉ. पी.के. सिंह, श्री राजेश ठाकुर, श्री राकेश कोठारी, श्रीमती यामिनी देवी, श्रीमती कांति नेताम, श्रीमती ओमेश्वरी मंडावी, श्री दिनेश माखीजा, श्री किशोर पटेल, श्री शिकलेस नरेटी, डॉ. कमल बोदले, श्री योगेश साहू, श्री खोमेन्द्र सार्वा, श्री जीवन लाल सहित 54 विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रमके दौरान मंच संचालन का कार्य डॉ. प्रवीण गुप्ता, अतिथि व्या. एवं आभार ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डॉ. ए. जॉन, सहा. प्राध्यापक द्वारा द्वारा किया गया ।



